Search

May 18, 2026 8:24 pm

दो आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका चयन को लेकर ग्रामसभा आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बाल विकास परियोजना द्वारा सोमवार को सुंदरपुर में दो जगहों पर ग्रामसभा आयोजित हुई। जिसमें रिक्त पड़े आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिका का चयन किया गया। गांव के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या दो में सेविका चयन को लेकर बीडीओ टुडू दिलीप की उपस्थिति में ग्रामसभा हुई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस पद को लेकर छह महिलाओ ने आवेदन जमा किया। जिसमें शैक्षणिक योग्यता व पोषक क्षेत्र को देखते हुए सेविका पद पर ललिता कुमारी का चयन किया गया। उधर सुंदरपुर केंद्र संख्या तीन में सहायिका पद पर सात महिलाओ ने आवेदन दिया। जिसमें दीपाली कुमारी का चयन किया गया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि सेविका व सहायिका चयन में पूरी तरह पारदर्शी बरती गई है। योग्यता अनुरूप चयन की जा रही है। आगामी दिन बड़ा केंदुआ में सेविका पद को लेकर ग्राम सभा आयोजित होगी। वही सहायिका पद को लेकर बड़ा केंदुआ , नयाग्राम , लखनपुर संख्या एक व दो आंगनवाड़ी केंद्र , मोहनपुर संख्या दो व तीन , रानीपुर के साथ साथ हिरणपुर खास में भी ग्रामसभा आयोजित होगी। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , रविरंजन राज , पर्यवेक्षिका टुसुमुनि मुर्मू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!