Search

August 16, 2026 9:31 pm

वंदे मातरम के अपमान का आरोप, भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में वंदे मातरम गीत के गायन को कथित रूप से रोकने के विरोध में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पाकुड़ में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया।
दीपक साहा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम के गायन को रोकना राष्ट्रभावना का अपमान है। भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि वंदे मातरम देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा गौरवपूर्ण गीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय में गीत के दौरान सोनिया गांधी द्वारा कथित इशारे के जरिए इसे रोकने का प्रयास किया गया। भाजपाइयों ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।

img 20260816 wa00363358142867908896180
img 20260816 wa00376212951255247258418

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!