Search

May 17, 2026 9:50 pm

माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की सफल परीक्षा हेतु हुई बैठक

बजरंग पंडित

पाकुड़। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के सफल आयोजन हेतु शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में कक्ष में एक विशेष बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में किया गया।जिसमें सभी परीक्षा केंद्र के केंद्रअधीक्षक एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी केंद्र के केंद्राधीक्षक एवं प्रखंड प्रसार पदाधिकारी को माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया एवं परीक्षा केंद्र में व्यवस्थित सीसीटीवी कैमरा, पेयजल एवं शौचालय ,चार दिवारी ,विद्युत एवं प्रकाश, सभी छात्र छात्राओं को बैठने हेतु आवश्यक उपस्कर आदि पर व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया। तथा शांति एवं व्यवस्थित परीक्षा कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!