Search

May 17, 2026 9:25 pm

माहभर चला बांग्ला बैसाख संकीर्तन, धुलौट कीर्तन के साथ समापन।

पाकुड़िया बाजार में बंगाली समाज की ओर से आयोजित एक माह का बांग्ला बैसाख मास संकीर्तन रविवार को धुलौट कीर्तन के साथ सम्पन्न हो गया। समापन के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ निकाले गए कीर्तन में पाकुड़िया के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के जयपुर, नारायणपुर, सयपुर सहित आसपास के कई गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कीर्तन मंडलियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धुलौट भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में शर्बत और बतासा का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, बैसाख मास की संक्रांति से इस संकीर्तन की शुरुआत हुई थी। पूरे महीने प्रतिदिन रात में कीर्तन मंडलियां घर-घर और गांव में भ्रमण कर संकीर्तन प्रस्तुत करती रहीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!