Search

May 17, 2026 8:57 pm

28–29 मई को भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग, बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत 28–29 मई को जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को महेशपुर के काठमिल में जिला स्तरीय योजना बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। बैठक में दुमका के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी निवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह समेत जिले के सभी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तय की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं।
प्रभारी निवास मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और प्रशिक्षण के जरिए अनुशासित व समर्पित नेतृत्व तैयार होता है। उन्होंने सभी मंडलों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से सशक्त बनने का अवसर है। रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है ताकि कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रशिक्षण में जुड़ सकें।
जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ को भाजपा की वैचारिक आधारशिला बताते हुए कहा कि यह वर्ग उसी विचार को व्यवहार में उतारने का माध्यम बनेगा।।वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। इससे कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियानों में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री साधन ठाकुर ने किया। इस अवसर पर हिसाबी राय, शर्मिला रजक, अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, नोरेन साहा, जयंत मंडल, जुनास टूडू, राहुल मिश्रा, रूबीलाल हांसदा, मोजेश टुडू, संजीव भगत, सुरेंद्र प्रसाद भगत, मनोज सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, रूपेश भगत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!