Search

September 20, 2026 4:41 am

बहन के घर से निकला युवक जंगल में फंदे से लटका मिला, मौत।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते गुरुवार को सिमलधाप गांव निकट स्थित जंगल मे महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायनटोला निवासी 18 वर्षीय लखीराम हांसदा ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।।इसकी सूचना मिलने साथ थाना के एसआई रविशंकर भट्ट , एएसआई खुदीराम हेम्ब्रम व पुलिसबल मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन किया व स्वजनों से भी जानकारी लिया। मृतक के पिता मंगल हांसदा ने बताया कि पुत्र कुछ दिनों पूर्व बहन के घर कितताझोर आया हुआ था , जो मानसिक रूप से बीमार भी था। जिसका इलाज भी चल रहा था। घटना के दिन सिमलधाप में आयोजित काढ़ा लड़ाई देखने आया था , इसके बाद यह बहन के घर नही लौटा। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर जंगल पहुंचा , जहां पुत्र को एक पेड़ में फांसी लगाकर झूलते हुए पाया। उधर मृतक के पिता ने स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधि व ग्रामीणों की उपस्थिति में शव की पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। जिसे दाह संस्कार के लिए अपने घर ले जाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!