Search

November 2, 2026 9:03 pm

जयकारों के बीच मां दुर्गा और माता लक्ष्मी को दी भावुक विदाई, नम आंखों से भक्तों ने किया विसर्जन

अमर भगत।

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: मां दुर्गा और माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले दोनों प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां को अंतिम विदाई दी। इस दौरान कई भक्त भावुक नजर आए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मां से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।
अमड़ापाड़ा में शारदीय नवरात्र के बाद दशमी को कलश विसर्जन और लखी पूजा व मेले के बाद मां की प्रतिमाओं का एक साथ विसर्जन करने की वर्षों पुरानी परंपरा है। विसर्जन शोभायात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत सहित संजय भगत, दशरथ भगत, सरोज मंडल, रामजन्म भगत, सुमन भगत, कन्हाई भगत समेत सैकड़ों महिला-पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!