Search

May 17, 2026 9:50 pm

15वें वित्त आयोग की हुई समीक्षात्मक बैठक



राजकुमार भगत

पाकुड। शनिवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश कुमार राम की अध्यक्षता में सभी प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशाषन परिषद, सभी कनीय अभियंता एवं सभी लेखालिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर,15 वें वित्त आयोग के साथ 15 वें वित्त आयोग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
ग्राम पंचायत विकास योजना 2023-24 एवं 15 वें वित्त से क्रियान्वित योजनाओं के ससमय एवं उचित क्रियान्वयन हेतु दिया गया दिशा निदेश। ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम द्वारा प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को 15 वें वित्त मद से क्रियान्वित योजनाओं का नियमित निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन एवं मुखिया तथा पंचायत सचिव के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते हुए बैठक की कार्यवाही ज़िला भेजने का निदेश दिया गया। ग्राम पंचायत विकास योजना कार्यक्रम को निर्धारित करते हुए निर्धारित समय में ग्राम सभा का आयोजन कराते हुये योजनाओं का चयन कराते हुए ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराने का निदेश दिया गया। मासिक प्रगति प्रतिवेदन हर महीने के 5 वीं तारीख तक जमा करने का निदेश दिया गया।

IMG 20230304 WA0015
IMG 20230304 WA0014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!