Search

May 17, 2026 9:50 pm

बजट संतुलित व अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है, सभी का रखा गया है ध्यान



राजकुमार भगत

पाकुड़। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2022 _ 232के लिए 1 लाख 16 हजार 418 करोड रुपए का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बजट में राज्य के हर वर्ग को ध्यान में रखने का दावा किया है ।साथ ही आम लोगों को बजट की प्रक्रिया में शामिल करने की चेष्टा की है । बजट में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। शिक्षा स्वास्थ्य ग्रामीण विकास पर भी जोर दिया गया है। कुल मिलाकर बजट उत्साहवर्धक माना जा सकता है। इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा है कि यह बजट एक संतुलित बजट है जिसमें किसान युवा छात्र सभी का ध्यान रखा गया है । मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना की राशि में बढ़ोतरी करना सरकार के द्वारा गरीब मरीजों को के लिए एक अच्छी पहल है। जो वरदान साबित होगा ।उन्होंने कहा है कि बजट ऐसी संतुलित है की इस बजट कि कहीं कोई विरोध नहीं हो रहा है।

IMG 20230304 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!