Search

May 17, 2026 8:57 pm

मुफस्सिल थाना में होली एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक



बजरंग पंडित

पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना परिसर में होली एवं शब ए बारात को लेकर शनिवार को शांति समिति बैठक हुई मुख्य अतिथि तौर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शफीक आलम निरीक्षक उमाशंकर यह बैठक मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित हुए थाना प्रभारी ने कहां त्योहार शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द पुर्न माहौल में होली व शब ए बारात मनाने की अपील किया होली में हुड़दंग व फूहड़ होली करने की कोशिश करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा अगर कोई व्यक्ति रंग लगाना नहीं चाहता है तो उन्हें रंग नहीं लगाए आपसी भाईचारे और सौहार्द के बीच खुशियों के साथ होली मनाने की तैयारी करें किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है । साथ ही सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी अफवाह ना फैलाएं उन्होंने कहा कि यह प्रयास होना चाहिए कि विवाद उत्पन्न ना हो अगर किसी तरह का मामला हो तो वही सुलझाने का प्रयास करें । होली शब ए बारात भाईचारे का पर्व है सभी खुशी खुशी मनाएं मौके पर थाना प्रभारी मिंटू भारती एसआई विवेक दुबे संतोष कुमार और ग्रामीण वासी सहित पुलिस के जवान मौजूद थे

IMG 20230304 WA0021
IMG 20230304 WA0020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!