Search

May 17, 2026 8:56 pm

होली एवं शबेबारात को लेकर शांति समिति का बैठक थाना परिसर में की गई।



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया थाना परिसर में रंगों का त्योहार होली एवं शबेबारात को लेकर शनिवार को शांति समिति का बैठक अंचला अधिकारी किरण डांग एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया।आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित थे।बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।थाना प्रभारी ने कहा रंगों का पर्व होली में किसी भी प्रकार का हुड़दंग को बर्दाश्त नही किया जाएगा।साथ ही शोशल मीडिया में आपसी भाईचारा बिगड़ने वाला पोस्ट करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।उन्होंने सभी शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील किया। साथ ही थाना प्रभारी ने मोटरसाइकिल चालको से मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने का अपील किया।कहा एक वर्ष के दौरान थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कई लोगो की मौत हो चुका है। मोटरसाइकिल चालक अगर हेलमेट का उपयोग करेंगे तो ऐसे दुर्घनाओं से अपने को सुरक्षित रख सकेंगे साथ ही पुलिस द्वारा जांच के दौरान जुर्माना से भी बच सकेंगे।मौके पर एसआई पुनीत कुमार गौतम, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हादसा, अशोक भगत, सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230304 WA0030
IMG 20230304 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!