Search

May 17, 2026 8:57 pm

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अंतर्गत मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कार्यशाला का शनिवार को हुआ आयोजन । मुख्य अतिथि उप प्रमुख अर्चना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी किरण डांग,श्रम अधीक्षक रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसमें उपस्थित सभा को संबोधित करते श्रम अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत लोगों को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे पांचवी तथा आठवीं और दसवीं पास के बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास के तहत परीक्षण देकर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा। कौशल विकास योजना के अंतर्गत छात्रों को परीक्षण उपरांत खाने, रहने की व्यवस्था मुफ्त दी जाएगी। परीक्षण समाप्त होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणित सफल परीक्षार्थियों को प्रमाणीकरण महीने के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में युवा को 1000 और युवती एवं दिव्यांग को प्रति माह 1500 रुपया डीबीडी के माध्यम से भी दिया जाएगा। ऐसे छात्र या युवा जो रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। वह कौशल विकास मिशन के तहत जुड़े उन्हें मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत एवं पंडित दीनदयाल कौशल केंद्र के माध्यम से आटोमोटिव वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर, आटोमोटिव इलेक्ट्रीशियन स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन, स्विंग मशीन ऑपरेटर, फैशन डिजाइन, कंप्यूटर ट्रेनिंग, स्पोकन इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स किया जाएगा। इसके उपरांत उन्हें रोजगार भी मुहैया कराई जाएगी।

IMG 20230304 WA0032
IMG 20230304 WA0034
IMG 20230304 WA0033
IMG 20230304 WA0035
IMG 20230304 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!