Search

May 17, 2026 8:57 pm

थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर छात्राओं को दी जानकारी

मनुष्य का जीवन अनमोल है, हमारा दायित्व है कि हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों की भी रक्षा करें:- थाना प्रभारी*

*बिक्की सन्याल*

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दन के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा के नियम कानून को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है, हमारा दायित्व है कि हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों की भी रक्षा करें। उन्होंने विशेषकर कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर कानूनन सजा के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। कहा हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं में कोरोना से भी अधिक व्यक्तियों की मौत हुई है। बिना लाइसेंस, हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी ड्राइविंग करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। वही उन्होंने यह भी बताया कि अब प्रतिदिन पुलिस चौक-चौराहों में गाड़ी के कागजातों के साथ-साथ लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। साथ ही अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं अमड़ापाड़ा के ग्रामीणों से किसी भी घटना दुर्घटना में पुलिस का सहयोग करने के साथ-साथ ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए आवश्यक बैठक कर विशेष जानकारी थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने दिया। मौके पर एसआई विजय कुमार, विद्यालय के शिक्षका सहित पुलिस दल मौजूद थे।

IMG 20230304 WA0042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!