रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– 08/03/2023 रंगो का होली को लेकर शनिवार शांति समिति का बैठक एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम की अध्यक्षता में थाना परिसर में आयोजित किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित रहे। बैठक में होली का त्यौहार शांतिपूर्वक आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा रंगों का पर्व होली में किसी भी प्रकार का हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, शांतिपूर्वक तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील किया। वही थाना प्रभारी ने मोटरसाइकिल चालकों से मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने का अपील किया। कहा वर्ष के दौरान थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोगों की मौत हो चुका है साइकिल चालक अगर हेलमेट का उपयोग करेंगे तो ऐसे सड़क दुर्घटनाओं से अपने को सुरक्षित रख सकते हैं साथ ही पुलिस द्वारा जांच के दौरान जुर्माना से भी बच सकते हैं। मौके पर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम के अलावे सीओ रितेश जायसवाल, इंस्पेक्टर प्रभु सहाय एक्का, एसआई अभिषेक, एएसआई शिवानंद प्रसाद उपस्थित थे।








