Search

July 2, 2026 12:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई से लौट रहा युवक रास्ते में लापता, परिजनों में चिंता

पाकुड़: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांचकी गांव (पो.- पृथ्वीनगर) निवासी 33 वर्षीय सादेक अली मुंबई से अपने घर लौटने के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक, सादेक अली मुंबई में मजदूरी करता था और 9 मई 2026 को ट्रेन से अपने घर के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वह घर नहीं पहुंचा है और न ही उससे किसी प्रकार का संपर्क हो पाया है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान उसका छोटा मोबाइल फोन भी चोरी हो गया, जिससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने आम जनता और प्रशासन से अपील की है कि यदि किसी को सादेक अली (पिता- रेहान शेख) के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है और लोग युवक की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!