Search

March 18, 2026 10:41 am

ट्रैक्टर ट्रॉली व बाउंड्री के बीच फसने से मजदूर की हुई मौत

पाकुड़ शहर कोल पंचायत के गोकुलपुर राजा पोखर के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट खाली करने आया मजदूर ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत । घटना अहले सुबह रविवार की है दैनिक मजदूरी कर कमाता था मृतक मजदूर पार्थो सरकार उम्र करीब 24 साल रविवार सुबह ईट खाली करने के दौरान नवनिर्मित बाउंड्री वॉल के ठीक बगल में खड़ा होकर ट्रैक्टर को आवाज देकर इधर-उधर साइड लगाने के क्रम में ट्रैक्टर के चक्के के नीचे की मिट्टी धंसने से ट्रॉली और बाउंड्री के बीच में मजदूर पार्थो सरकार दब जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई । मृतक अंजना गांव का बताया जाता है । मौके पर ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया । घटनास्थल के अगल-बगल अफरा-तफरी मच गई मौके पर शहरकोल मुखिया विकास गौड़ घटनास्थल पहुंचे और इसकी जानकारी नगर थाना को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन जेसीबी के द्वारा ट्रैक्टर को हटाया गया तब जाकर मृतक का शरीर बाहर निकाला गया । प्रशासन द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोना जोड़ी भेज दिया गया उधर खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे उनका रो रो कर बुरा हाल था रोते बिलखते परिजन सदर अस्पताल पहुंचे । प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया उधर घरवाले का रो रो कर बुरा हाल था ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर