Search

May 16, 2026 8:19 pm

ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल में वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र जारी

राजकुमार भगत

आज दिनांक 26 मार्च को ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल,पाकुड़ में सत्र 2022-23 के चतुर्थ अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अभिभावकों को हाल में सम्पन्न हुए वार्षिक परीक्षा के परिणाम से अवगत कराया एवं मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा किया तथा बच्चों के बेहतर विकास के लिये मार्गदर्शन दिया साथ ही उनकी शिकायत एवं सुझावों को सुना। विद्यालय के निदेशक श्री मनोज भगत ने अपने संबोधन में आज की संगोष्ठी में उपस्थित सभी अभिभावकों को धन्यवाद एवं विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया की विद्यालय में सत्र 2023-24 की कक्षाएं 01 अप्रैल से शुरू होगी। अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। हमेशा विद्यालय के संपर्क में रहें तथा अपनी शिकायतों एवं सुझावों से विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को अवगत कराते रहें जिससे हम अपनी कमियों एवं त्रुटियों को दूर कर सकें। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय कृतसंकल्प है तथा इसमें अभिभावकों की भूमिका अहम है। इस संगोष्ठी को सफल बनाने में विद्यालय के चेतन शेरपा, शिखा तिरुआ, निहारिका देवी, दुर्गामीत तमांग , ज्योति बास्की , देवाशीष रॉय , कल्याणी देवी, ट्वींकल खातून , धर्मेंद्र मुर्मू, विदया सिन्हा, सारा बास्की , ज्योत्स्ना भौमिक, अनु अनुसता टुडू, मीरु मरांडी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

IMG 20230327 WA0015
IMG 20230327 WA0012
IMG 20230327 WA0011
IMG 20230327 WA0017
IMG 20230327 WA0014
IMG 20230327 WA0013
IMG 20230327 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!