Search

March 21, 2026 11:16 am

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधानसभा के बाहर विधायक ने दिया धरना।

साहिबगंज से संवाददाता अहमद रजा की रिपोर्ट।

साहेबगंज।विधानसभा शीतकालीन सत्र के पांचवे और अंतिम दिन शुक्रवार को राजमहल विधायक अनंत ओझा ने साहेबगंज में स्वीकृत रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए विधानसभा के मुख्यद्वार पर धरना दिया।उन्होंने कहा साहेबगंन पश्चिमी फाटक रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान होने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया हैं।साहेबगंज की जनता त्राहिमाम है।शहर दो भागों में बंटा हुआ है।विधानसभा में लगातार इस मामले को उठाने के बाद भी अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को भी पत्रचार किया था। ताकि शीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरु कराए। मगर सरकार इस मामले को लेकर मौन साधी हुई हैं। विधानसभा शीतकालीन शत्र में भी शून्यकाल के माध्यम से रेल ओवरब्रिज का मामला को उठाया था।

उन्होंने ने कहा उन्होंने ने कहा कि साहेबगंज पश्चिमी रेल फाटक (LC No. :- 82B/T) की सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं होने से स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।दिनभर में 50 से अधिक बार फाटक बंद होता हैं।उन्होंने ने कहा पश्चिमी रेलवे फाटक रेल ओवरब्रिज निर्माण का सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है।कतिपय कारणों से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है।जिसका जल्द निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाए। जिस से आमजनों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर