Search

October 27, 2025 3:43 pm

हर्षोल्लास के साथ भाजपा ने मनाया अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन,सुनी मन की बात

img 20221225 wa01125673335614005024175
img 20221225 wa01172412040253324307079
img 20221225 wa01115674766119692633662
img 20221225 wa01066639541149277575775
img 20221225 wa01097908253802616336910



राजकुमार भगत

पाकुड़। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में सुबह 9:30 बजे अटल चौक पर अटल जी के आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जन्म जयंती की शुरुआत की गई।10:30 बजे नगर के 39 बूथों पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्म जयंती मनाई गई। प्रातः 11:00 बजे मन की बात मोदी जी के साथ पाकुड़ नगर सभी 39 बुथो पर भाजपा कार्यकर्ता मोबाइल के माध्यम से सुना। कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी हासिल की। नगर अध्यक्ष पंकज शाह ने बताया कि स्वस्थ हो ऐसे कई विषयों पर कार्यकर्ताओं ने विशेष ध्यान दिया। समझा परखा और विशेष ज्ञान हासिल किया। मौके पर पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी ,नगर परिषद के अध्यक्ष संपा शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ,जिला मंत्री पार्वती पासवान, सिखा देवी ,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत ,पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, वार्ड पार्षद भाजपा नेता अशोक प्रसाद, नगर महामंत्री सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, मनोरमा देवी ,अजय भगत ,नगर मंत्री प्राची चौधरी , मोहन सरकार, श्रीकांत भूमाली, प्रकाश जयसवाल ओबीसी मोर्चा नेता राजकुमार भगत, क्रांति शर्मा, सरिता मिश्रा ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत ,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह ,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिक दास,संजीव हाजरा अमित कुमार ,चरण राय, ट्विंकल खान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर