Search

September 17, 2026 3:17 am

टोटो चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, पेड़ से बांधकर की पिटाई।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के खागड़ा गांव के राजू रविदास के घर से बीते देर रात टोटो चोरी कर भाग रहे पश्चिम बंगाल के एक चोर को ग्रामीणों ने धरदबोचकर जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र के भुसना गोपालपुर निवासी शमीम शेख और उसका साथी मुरारोई- पनियाड़ा गांव निवासी साहिबुल शेख महेशपुर- खगड़ा गांव निवासी राजू रविदास का घर के आंगन से देर रात को टोटो लेकर भाग रहा था. इसी दौरान रात तीन बजे करीब राजू रविदास उठकर देखा तो उसके आंगन से उक्त टोटो गायब था. इसके बाद राजू रविदास व आसपास के ग्रामीणों ने बाइक से खोजबीन करने लगा. इसी दौरान देखा कि महेशपुर- दुमकाडंगाल गांव के समीप मुख्य सड़क पर एक टोटो लाइट बंद करके तेज गति से जा रहा है. ग्रामीणों के द्वारा जैसे ही आवाज लगाया गया टोटो चोर के द्वारा ग्रामीणों को टोटो से धक्का मारने का भी प्रयास किया गया. इस दौरान टोटो में बैठे साहेबुल शेख नामक व्यक्ति टोटो से उतरकर भाग निकला. जबकि अन्य शमीम शेख को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. और गांव में पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी. उधर घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एएसआई नर्वदेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर टोटो चोर को मुक्त कराते हुए अपने साथ थाना ले गए.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!