साहिबगंज।25 से 27 दिसंबर, 2023, को आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रांत के प्रांतीय अधिवेशन में साहिबगंज से 40 से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।साहिबगंज नगर के पूर्व नगर मंत्री,कुमार दीपांशु को प्रांतीय एसएफएस सहसंयोजक का दायित्व प्राप्त हुआ और नगर एसएफडी सहसंयोजक,सुनिधि कुमारी को साहिबगंज विभाग छात्रा प्रमुख का दायित्व प्राप्त हुआ।साहिबगंज नगर व विभाग के सभी कार्यकर्ता उत्साहित है और नवनिर्वाचित द्वित्यवान कार्यकर्ताओं के साथ अपने शुभकामनाएं साझा कर रहे है। दीपांशु जी और सुनिधि जी पूर्व में परिषद के विभिन्न कार्यक्रमों में अतिउत्साह के साथ अपना निरंतर योगदान देकर परिषद को नई दिशा व दशा देना का काम किया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले साल में साहिबगंज में छात्रों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर व छात्रों के बीच कार्य कर अपना परचम कायम किया है।यह अधिवेसन हजारीबाग में आयोजित किया गया था जिसमे राज्य के सभी जिलों से 1100 से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए,जहाँ साहिबगंज जिले से 40 से अधिक कार्यकर्तागण अधिवेसन में सम्मिलित हुए।अधिवेसन के वापसी के दौरान,कुमार दीपांशु(झाखंड प्रदेश एसएफएस सह संयोजक),सुनिधि कुमारी(साहिबगंज विभाग छात्रा प्रमुख)का साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत माल्यार्पण के द्वारा किया जिसमें नगर सह मंत्री पवन कुमार गुप्ता,अंजली कुमारी व शिवनंदन शर्मा,नगर कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार,नगर नगर कोष प्रमुख चंदन कुमार गुप्ता,नगर एसएफडी प्रमुख अभिदीप्ष प्रशांत सागर,कॉलेज मंत्री इंद्रोजीत शाह,कॉलेज सह मंत्री अविनाश सह,नगर नगर कार्यकारणी सदस्यो में सूरज सिंह,गौरव सिंह,अरिजित झा, आदर्श ओझा,नितेश कुमार साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




