Search

August 2, 2026 4:36 am

पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों को दी सख्त हिदायत।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप बुधवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। विभागीय निर्देश के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की। वाहनों की डिक्की की तलाशी लेने के साथ ही चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर पुलिस ने फटकार लगाई और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। मौके पर मौजूद एएसआई अखिलेश राम ने बताया कि यह पुलिस का नियमित जांच अभियान है, जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरी दस्तावेज साथ रखें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
उन्होंने कहा कि वाहन चोरी और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। आम लोगों से भी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!