Search

March 17, 2026 11:31 am

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण की सफलता को लेकर टास्क फोर्स का गठन

राजकुमार भगत

पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन के अध्यक्षता में मंगलवार को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स का बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।उपायुक्त ने बताया कि 12 अप्रैल से मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू की है। इस अभियान के सफल आयोजन हेतु जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर जिला टास्क फोर्स द्वारा किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला अंतर्गत 09 माह से 15 वर्ष तक सभी वर्ग के बच्चों को टीकाकरण किया जाना है। शत प्रतिशत टीकाकरण कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान एक भी बच्चा मिजिल्स रूबेला के टीकाकरण से वंचित न रहे। एक भी बच्चा मिजिल्स रूबेला के टीकाकरण से वंचित रह जाता है तो हमारा सारा मेहनत बेकार हो जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिस विद्यालय में टीकाकरण कम हुआ है, वैसे विद्यालय के शिक्षक के साथ बैठक करें। उपायुक्त ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स के बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि मिजिल्स रूबेला का टीका शत प्रतिशत सुरक्षित है इसका किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों पर नही है। अतः आप सभी इसका व्यापक प्रचार प्रसार लोगो के बीच करें, ताकि लोगो के बीच मिजिल्स रूबेला के टीका से संबंधित भ्रांतियों को लोगो के बीच फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बतलाया की इस अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया जायेगा। अगर बच्चे ने पहले भी टीका लिया है तो भी उसे टीका लगाया जायेगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया जा सके।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, एसीएमओ डॉ अरविंद कुमार, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, ज़िला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एहतेशाम उद्दीन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, सभी प्रखंड के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ से डॉ शिरीष कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

IMG 20230509 WA0069 1
IMG 20230509 WA0070 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर