Search

May 12, 2026 12:34 am

मोटरसाइकिल चालक ने मारा महिला को जोरदार टक्कर दुधमुंही बच्ची हुई घायल

सतनाम सिंह

महेशपुर चालकथाना क्षेत्र के सिमपुर गांव के समीप सोमवार को नशे में धुत एक बाइक चालक ने सड़क किनारे जा रहे एक महिला को जोरदार टक्कर मार देने से महिला समेत एक दूधमुंही बच्ची जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार सिमपुर गांव निवासी पूजा भुईमालि अपने दूधमुंही बच्ची दीपिका भुईमालि को गोद में लिए सड़क किनारे दुकान जा रही थी. इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रहे सोनारपाड़ा गांव निवासी नशे में धुत रिजाउल शेख तेजरफ्तार मोटरसाइकिल से आकर सड़क किनारे जा रहे महिला को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे महिला और गोद में लिए बच्ची जख्मी हो गयी. वही घटनास्थल से आसपास के ग्रामीणों ने जख्मियों को सीएचसी महेशपुर लाया। जहां चिकित्सक उज्जवल हेंब्रम ने जख्मी मां और बेटी की प्राथमिक उपाचर की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!