राजकुमार भगत
पाकुड। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से बिजली विभाग से संबंधित, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व विभाग आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।





