बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में बीते गुरुवार शाम को दो घरों में भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवपुर गांव निवासी रोमेन मरांडी ओर साईमन मरांडी के घर मे आगलगी की घटना घटी है। जहां साईमन मरांडी मजदूरी करने के लिए ईटा भट्टा काम करने गया हुआ था। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। आग के लपटे इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में घर जलकर राख हो गया। वही आग की लपटे पास के घर को भी अपनी चपेट में ले ली। जहां रोमेन मरांडी का घर भी जलकर राख हो गया. जिससे घर में रखे कागजात, दो साइकिल, अनाज, कपड़ा, नगद, बर्तन सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना को देख आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कड़ी मशक्कत की. लेकिन आआग पर काबू पा न सका। इस आगलगी की घटना में साईमन मरांडी का करीब 60 हजार ओर साईमन के पिता- रोमेन मरांडी का 80 हजार नुकसान बताया जा रहा है।





