Search

June 13, 2026 5:46 pm

जमीन माफिया और आपराधिक गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, पलामू-गढ़वा-लातेहार के एसपी को मिली जिम्मेदारी



पलामूः जमीन माफिया एवं आपराधिक गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के जमीन माफिया एवं आपराधिक गठजोड़ के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. पहले चरण में जमीन कारोबारी की सूची तैयार की जा रही है और तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जा रहा है. पलामू, गढ़वा और लातेहार के SP को इस मामले की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें एक लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में कई अपराधिक घटनाएं हुई

जमीन कारोबारी का अपराधियों के साथ गठजोड़ और उनके निकट नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है. दरअसल हाल के दिनों में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के इलाकों में कई अपराधिक घटनाएं हुई हैं जिनमें जमीन विवाद का मामला निकलकर सामने आया है. जमीन विवाद में आपराधिक गठजोड़ की भी बात सामने आई है. इसके बाद पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!