अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में शनिवार को महिला पर्यवेक्षिका अगाथा हांसदा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रुप से नियमित तथा निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करने , मिजील्स रुबेला टीकाकरण अभियान में एएनएम को सहयोग करने का निर्देश उपस्थित सेविकाओं को दिया गया । साथ ही लाभार्थियों का आधार वेरीफाई कर टी एच आर को अपडेट करने एवं रात्रि चौपाल में उपस्थित होने को कहा गया । मातृत्व वंदना के योग्य लाभुकों से आवेदन लेने तथा कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया । बैठक में महिला पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी , चित्रलेखा कुमारी सहित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं उपस्थित थीं ।





