पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की एक घटना वर्ष 2019 में दर्ज मारपीट के एक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गफ्फार शेख (पिता स्व. दानेश शेख), निवासी ग्राम मनीरामपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।





