Search

May 11, 2026 3:33 pm

जमीन के मुआवजे की राशि को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर है महेशपुर निवासी गणेश।

सतनाम सिंह

पिछले 6 सालों से महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा गांव निवासी गणेश मंडल अपने जमीन के मुआवजे की राशि के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। गणेश मंडल के कई बार शिकायत के बाद भी अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। जिससे गणेश मंडल सहित अन्य ग्रामीणों में शासन और प्रशासन के प्रति नाराजगी भी साफ दिखाई दे रही है। वही पीड़ित गणेश मंडल ने अब मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीसी पाकुड़ वरुण रंजन के हाथों सौंपा है। गणेश मंडल ने दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वह लोग अत्यंत गरीब किसान है। जिसका जमीन चंडालमारा से पोखरिया पैनम रोड चौड़ीकरण पुनर्निर्माण के लिए परियोजना में भू. अर्जन वाद संख्या 8- 2017/18 अंतर्गत चांडालमारा जमाबंदी संख्या 24 के दाग नंबर 1493, 1494, 139 ओर 1502 की जमीन पिछले 6 साल पूर्व अधिकृत किया गया है। लंबित मुआवजा भुगतान नहीं मिलने पर गणेश मंडल दर-दर भटकने को मजबूर है। दिए गए ज्ञापन में पीड़ित गणेश मंडल ने कहा है कि पाकुड़ भू अर्जन के बड़ा बाबू देवेंद्र कुमार एवं डीटीओ भू अर्जन पदाधिकारी राजनीतिक षड्यंत्र लगाते रहते हैं ओर बोलते हैं कि जहां भी लिखा पढ़ी करना है, करो भुगतान नहीं होने वाला है। पीएम से सीएम जहां भी जाना है जाओ जो रिश्वत देते हैं, केवल मुआवजा भुगतान उसी का होता है नहीं तो नहीं. पीड़ित ने उल्लेख किया है कि उक्त चार दाग में डेढ़ लाख का रिश्वत मांग करते हैं एवं उस पथ में जो भी रिश्वत दे सका है, उसका भुगतान किया गया है। ओर जो रिश्वत नहीं दिया है उसको भुगतान नहीं किया गया है। पीड़ित ने बताया है कि भू अर्जन पदाधिकारी तीसरे पदाधिकारी है जबकि बड़ा बाबू देवेंद्र कुमार वही है। पीड़ित गणेश मंडल ने उल्लेख किया है कि ग्रामीण विकास मंत्री के आदेश उपरांत उपायुक्त पाकुड़ द्वारा भुगतान के लिए आदेश एवं भू अर्जन का पत्रांक 300 दिनांक 14 अक्टूबर 2022, आरडी पत्रांक 54 दिनांक- 1 अप्रैल 2023 एवं मंत्री का पत्रांक 1107 दिनांक 15 जुलाई 2022 संलग्न है. वही अंचल कार्यालय महेशपुर पत्रांक 459 दिनांक 4 मई 2023 मुआवजा भुगतान के लिए आदेश है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!