Search

May 11, 2026 9:45 am

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया । इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को तंबाकू सेवन नही करने का सामूहिक रूप से शपथ दिलाया । शपथ के दौरान उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा हमें भोजन चाहिए,तंबाकू नही और सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को तंबाकू सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करने एवं तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!