Search

September 10, 2026 8:50 pm

16वें वित्त की योजनाओं पर मंथन, ट्रांसफार्मर की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन।

पाकुड़। जिप अध्यक्ष के आवास पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को जिप अध्यक्ष के समक्ष रखा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी होने तथा जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं से भी जिप अध्यक्ष को अवगत कराया गया। जिप अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!