Search

March 15, 2026 8:26 pm

सड़क दुर्घटना में मृतक की हुई शिनाख्त,

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर थाना क्षेत्र के महारो पुल के समीप बुधवार देर शाम हो हुई सड़क दुर्घटना में मृतक बाइक सवार की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ऊपरबंधा निकासी सकल मुर्मू के पुत्र गोमस्ता मुर्मू उम्र 24 वर्षय के रूप में हुई है।उधर दुर्घटना के बाद हाइवा के चालक ने हाइवा वाहन को छुपाने के काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है। इस मामले में मृतक के पिता ने थाना में आवेदन देकर आरोपी चालक के खिलाफ तेल गति व लापरवाही को लेकर आवेदन दिया है गौरतलब हो कि गोमस्ता मुर्मू बाइक पर सवार होकर साहेबगंज जिले के शिवापहाड़ से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान महारो पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। वाहन जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर