सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ स्थित कोऑपरेटिव बैंक परिसर में गुरुवार को झारखंड राज्य सहकारी बैंक रांची के निदेशक मुन्नी रजक की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई। बैठक से पुर्व मुख्य अतिथि निर्देशक पार्षद मुन्नी रजक को सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास एवं झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के पाकुड़ शाखा प्रबंधक शुद्ध सत्व मंडल ने संयुक्त रूप से पौधा भेंट कर स्वागत किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास ने बताया कि सहकारी बैंक जैसे वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली संस्था के साथ प्रशासनिक समन्वय स्थापित करते हुए सहकारिता विभाग से निबंधित इकाई लैम्पस व पैक्सो को उनके विभिन्न उद्देश्य के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाना तथा मासिक बैठक आयोजन कर विचार विमर्श कर समस्याओं का निदान व विभाग के वरीय पदाधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया जाना मूल उद्देश्य है।वही सहकारी बैंक रांची के निदेशक मुन्नी रजक ने बताया कि सहकारिता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं कौशल विकास हेतु तत्पर हु। बैंक एवं लैम्पस से संबंधित जो भी समस्याएं को सुना जल्द ही इसके समाधान हेतु कार्यवाही की जाएगी।मौके पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कार्यालय जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पाकुड़,साधन बनर्जी,मनीरुल इस्लाम समेत दर्जनों लैंपस के सदस्य सचिव मौजूद रहे।







