Search

May 11, 2026 6:46 am

जन समस्याओं से भरा है क्षेत्र अपने लोगो का दर्द सुनकर मन होता है दुखी, राष्का हेम्ब्रम

राजकुमार भगत

हिरणपुर इन दिनों हिरणपुर प्रखण्ड के गांवों में घूमकर आम लोगो से मिलकर उनका दुख दर्द सुन रहे है कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम आज भी प्रखण्ड के केंदुआ पंचायत के केंदुवा पहाड़पुर असंजोला तेलोपाड़ा पोखरिया सहित अन्य गांवों का दौरा कांग्रेस नेता ने किया कांग्रेस नेता ने कहा कि ये प्रेरणा मुझे कांग्रेस नेता आदरणीय राहुल गांधी जी से मिला जो धूप बरसात कड़कड़ाती ठंड में 4000 किलोमीटर पैदल चलकर देश के उन लोगो से मिला जिसे कोई सुनने वाला नही था आज मैं भी जब अपने नौकरी से त्यागपत्र देकर आया था तब से मैंने ठान लिया कि मेरे आदिवासियों की दुर्दशा को बदलने के लिए संघर्ष करूंगा आज जब मैं हिरणपुर प्रखण्ड के केंदुवा पंचायत घुमा तो वहाँ मुझे पता चला कि आज भी लोग 2 से तीन किलोमीटर पानी लाने जाते है कही तो झरने की पानी पीना पड़ता है कांग्रेस नेता ने जब ग्रामीणों से बात किया तो ग्रामीणों ने अपना दर्द सुनाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पानी की जबरदस्त किल्लत है जनप्रतिनिधि केवल वोट के समय आते है बाकी उनके बिचौलिए लोग सिर्फ ठीकेदारी करने आते है हमलोगों का दर्द सुनने वाला कोई नही है चापाकल खराब है कोई देखता नही राष्का हेम्ब्रम ने कहा कि आपलोगो की समस्याओं को मैं देख रहा हु जल्द ही उपायुक्त महोदय से मिलकर इसका निदान निकालने का प्रयास करूंगा

IMG 20230602 WA0023
IMG 20230602 WA0024 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!