Search

April 15, 2026 12:34 am

अंबेडकर जयंती पर पाकुड़ में श्रद्धा का सैलाब, अधिकारियों ने किया माल्यार्पण

पाकुड़: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को अंबेडकर चौक, पाकुड़ में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के वरीय अधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, एसडीपीओ डीएन आजाद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इधर समाहरणालय परिसर में भी पदाधिकारियों और कर्मियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी एक समतामूलक और विकसित समाज के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

img 20260414 wa0029223132614288446312
img 20260414 wa00276940308445157004787
img 20260414 wa00282361406737383191558

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!