प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)रात्रि चौपाल का आयोजन गुरुवार को लिट्टीपाड़ा के फुलपहाडी पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन सिंचाई प्रमंडल पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता नरेश दास , लघु सिंचाई प्रमंडल पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता शाहजहां अंसारी, बीडीओ संजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संतोष कुमार टुडू के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार टुडू द्वारा स्वास्थ जाँच, मिजल्स रूबेला टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड का निर्माण, हीमोग्लोबिन जाँच, कुपोषण से संबंधित जानकारियां देते हुए इसका लाभ लेने के लिए उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया. वहीं बीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि इस आयोजित चौपाल का भरपूर लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें. रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या, विधवा, वृद्धावस्था और आदिम जनजाति पेंशन, नया राशन कार्ड बनाने, स्वास्थ से संबंधित, मनरेगा जॉब कार्ड आदि योजना से संबंधित समस्याओं को सुना जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त सभी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान कर उन्हें प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिए. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यानंद मुर्मू , प्रकाश मंडल, प्रखंड अपूर्ति पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक चंद्र दास, प्रखंड समन्वयक हसनैन अंसारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास,बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका प्रमिला हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे.





