सतनाम सिंह
पाकुड़ -पूर्व निर्धारित शहर के बैंक कॉलोनी स्थित स्टेडियम में जिला एथलेटिक संघ के द्वारा एथलेटिक मीट झारखंड स्टेट ओपन चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे संथाल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल के द्वारा किया गया. वहीं उन्होंने मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन से निश्चिती खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होता है और खिलाड़ी जिला का ही नहीं वरन राज्य और पूरे देश का नाम अपने खेल के जरिए रोशन करते हैं. मौके पर मौजूद एस पी एच पी जनार्दन डीडीसी मोहम्मद शाहिद अख्तर, एथलेटिक संघ के जिलाध्यक्ष सचिव रणवीर सिंह ने भी उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। मौके पर अभी पास खड़ा है उसको राज्य से आए खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। बताया गया कि 3 दिनों तक चलने वाले उक्त मीट में एथलेटिक से जुड़े कई इवेंट करवाए जाएंगे। मौके पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव सीडी सिंह ,अजीत कुमार, सुजीत विद्यार्थी, पंकज अग्रवाल, बम भोला उपाध्याय, जवाहर सिंह, प्रकाश सिंह, मृणाल चौरसिया समेत संघ के दर्जनों सदस्य व खिलाड़ी मौजूद थे।








