Search

May 11, 2026 4:16 am

जिला परिवहन कार्यालय के द्वारासड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

राजकुमार भगत

उपायुक्त पाकुड महोदय के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुराना उपायुक्त कार्यालय एवं परिसदन चौक में सभी दो, तीन पहिया के चालको एवं उन से सवारियों एवं आम लोगो के बीच सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया,और बताया गया कि जिला पाकुड़ में माह जनवरी से मई तक कुल 34 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें कुल 24 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है और यह सड़क दुर्घटनाएं एवं इनसे होने वाली मृत्यु दर दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है जो की बहुत ही दुखद एवं सोचनीय विषय है इसको लेकर पाकुड़ जिला के आमजन को जिला मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ को रोकने मे परिवहन विभाग का सहयोग करें साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग न करने, शराब पिकर वाहन न चलाने, ओवरलोड, ओवरसपिडिंग तथा बिना हेलमेट, बिना शीट बेल्ट वाहन न चलाने एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमो का अनुपालन करने जैसे कई एक बाते बता कर यातायात नियमो के प्रति जागरूक रहने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया तथा हिट एंड रन,आपदा प्रबंधन के मिलने वाले मुआवजा साथ ही गुड सेमीरिटर्न्स मे राज्य सरकार के द्वारा 2000 एवं परिवहन राज्य मंत्रालय की ओर से 5000 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र देने के प्रावधान के नियमो को भी बताया गया l
*जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं सड़क सुरक्षा के अन्य कर्मी शामिल थे।

IMG 20230603 WA0022
IMG 20230603 WA0023 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!