Search

May 11, 2026 3:02 am

केकेएम कॉलेज में बहुउद्देशीय परीक्षा प्रशाल का हुआ उद्घाटन

अब नहीं होगी छात्रों की अध्ययन अध्यापन बाधित

राजकुमार भगत

पाकुड। बहुउद्देशीय परीक्षा प्रशाल का निर्माण पाकुड़ केकेएम कॉलेज के कैंपस में किया गया है। प्रो०(डॉ०) सोनाझरिया मिंज,कुलपति सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका की उपस्थिति में के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ में नवनिर्मित मल्टीपर्पस एक्जामिनेशन हॉल का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ०शिवप्रसाद लोहरा ने बताया कि इस बहुउद्देशीय परीक्षा प्रशाल भवन के बनने से एक साथ 1500 से 2000 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अवकाश देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस दौरान सभी कक्षाएं पूर्वत संचालित रहेगी । इससे छात्रों को अध्ययन एवं अध्यापन कार्य बाधित नहीं होंगे । इसके अतिरिक्त जिला स्तर ,राज्य स्तर, केंद्र स्तर ,की प्रतियोगिता परीक्षाओं का सफल आयोजन भली-भांति किया जा सकेगा ।उन्होंने आगे बताया कि सेमिनार वर्कशॉप, कल्चरल प्रोग्राम ,कॉन्फ्रेंस, विशेषकर जिला स्तर राज्य स्तर की अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को सफल आयोजन इस विशाल प्रशाल में किया जा सकता है। एक साथ 2000 लोग बैठ सकते हैं । पारदर्शिता के साथ सभी कुछ देखें सुने और किए जा सकते हैं । इस भवन के निर्माण होने से खासकर विद्यार्थियों को जीवन में काफी लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम में कुलपति, प्रभारी प्राचार्य डॉ शिव प्रसाद लोहरा , व्याख्याता , प्रोफेसर ,शिक्षक ,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, काफी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ साथ ,पाकुड़ के राजपरिवार, पाकुड़ के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20230603 WA0034 1
IMG 20230603 WA0033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!