Search

September 26, 2026 10:48 am

जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, केशव महतो कमलेश ने दी स्वीकृति

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) की नई कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित सूची को अपनी औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश महासचिव (संगठन) अमरेन्द्र सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। नई टीम में अनुभवी पुराने चेहरों के साथ-साथ युवाओं के जोश को भी तरजीह दी गई है।प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित इस सूची का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन की जड़ों को मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद करना है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यह टीम बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाने का कार्य करेगी। कार्यकारियों के प्रमुख चेहरे में उपाध्यक्ष गुलाम अहमद डब्लू, मुख्तार हुसैन, अवधेश झा, अफजल हुसैन, विनय प्रकाश मोंटी, सिमोन मुर्मू, मो० शाहनवाज अली एवं असद अहमद (पप्पू) को शामिल किया गया है।वही महासचिव में साकिर अहमद, समसुल होदा, सलीमुद्दीन शेख, असदुल शेख, सुकुमार सरकार, जय प्रकाश सिंह, मो० नुरुल इस्लाम, तस्लीम आरिफ, निरंजन कुमार मंडल, मनसारुल हक एवं मो० इस्माइल।सचिव में मो० मुस्तफा, अशोक कुमार मंडल, मोजम्मिल शेख, सुकरा उरांव, मो० मुसर्रफ हुसैन, अफरोज आलम, मो० कलीमुद्दीन शेख, रंजीत कुमार सिंह, अफीफा खातून, सुकदेव मंडल, मो० मुख्तार, सद्दाम हुसैन, सोहेल अख्तर, मो० सगीर एवं पिन्टू सिंह।कोषाध्यक्ष
अनिल कुमार पाल।कार्यकारी सदस्य में सुल्तान अहमद, संजीत कुमार सिंह, देवी हेंब्रम, पंजू मुर्मू, पिन्टू सिंह, उपेन्द्र कुमार यादव सहित कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।कार्यकारिणी की घोषणा होते ही जिला कांग्रेस कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस संतुलित टीम से जिले में पार्टी एक नई ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!