Search

March 15, 2026 1:02 pm

पहाड़िया बच्चों को बनाया जा रहा शिक्षित, मददगार साबित हो रही झारखंड सरकार की उड़ान परियोजना

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की पहल उड़ान परियोजना के तहत पहाड़िया समुदाय के बच्चों को शिक्षित बनाया जा रहा है. सखी मंडल से जुड़कर सखी मंडल की दीदीयां पीवीटीजी पाठशाला का संचालन कर रही है. जिससे गांव के बच्चे पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.।साथ ही पीवीटीजी पाठशाला के माध्यम से ड्रॉप आउट बच्चे स्कूल तक पहुंच रहे हैं साफ शब्दों में कहें तो पीवीटीजी पाठशाला बच्चे और स्कूल की बीच की दूरी को घटा कर उन्हे शिक्षा की और अग्रसर करने का काम कर रही है। बताते चले की विलुप्ति के कगार पर पहुंच रही आदिम जनजाति पहाड़िया समाज के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंर्तगत उड़ान परियोजना मददगार साबित हो रही है. जिले के प्रखंड में उड़ान परियोजना के तहत पीवीटीजी पाठशाला का संचालन कर सखी दीदियां सखी मंडल से जुड़कर गांव के पहाड़िया समुदाय के बच्चों की शिक्षा की भूख मिटाने में जुटी हुई है. सखी दीदीयां प्रतिदिन गांव के ही छोटे-छोटे पहाड़िया बच्चों को मुफ्त में शिक्षा मुहैया कराने के लिए पीवीटीजी पाठशाला का संचालन कर रही है. पहले जो बच्चे आर्थिक तंगी की वजह से स्कूल जाने की जगह गांव उछल-कूद के साथ हुड़दंग मचाया करते थे, आज पीवीटीजी पाठशाला में क से कबूतर, दो दूनी चार की रट लगा रहे हैं.अब पढ़ाई पर बच्चों का विशेष ध्यान केंद्रीत हो रही है ।

किया कहते है वाईपी कुमारी श्वेता :-

इन्होंने बताया कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के तहत जिन गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जा रही है, उनमें से कई तो दुर्गम पहाड़ पर है. पीवीटीजी पाठशाला के चालू होने के पहले जिन गांव के बच्चे शरारत किया करते थे।आज उसी गांव के बच्चे पढ़ने लिखने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.

IMG 20230604 WA0255
IMG 20230604 WA0256
IMG 20230604 WA0257 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर