Search

September 10, 2026 11:13 am

एसडीपीओ ने की सभी थानेदारो के साथ मासिक गोष्ठी

सतनाम सिंह

पाकुड़। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को एसडीपीओ अजित कुमार विमल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। अपराध गोष्ठी में बीते माह में विभिन्न थानों में हुई घटनाओं पर चर्चा की गई। लंबित पड़े मामले का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया । अपराध पर नियंत्रण के लिए थाना प्रभारीयो को आवश्यक निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्र में बढ़ते चेरी की घटना को लेकर पुलिस को रात्रि गश्ती में तेजी लाने को कहा। साथ ही शहर के गली -महल्लो मे रात्रि गश्ती को लेजत पांच टीम गठन करने को कहा गया। अभियान चलाकर बढ़ रहे चोरी की घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में रात के समय बाहर से आने वाले लोगों से पूछताछ करे कहा से आया है और कहा जाने वाला है। साथ ही कई बिंदुओं पर सभी थानेदर को दिशा निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!