Search

May 10, 2026 10:50 pm

भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख ने ग्राम प्रधानों से सुनी ग्राम की समस्या।

धीरेन साहा

जल्द समाधान का दिया आश्वासन

पाकुड़िया स्थित खैराकांदर आम बगान में मंगलवार को प्रखंड के 148 मौजा के ग्राम प्रधान, गुड़ित, परानिक एवं नायकी की बैठक भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में भाजपा नेता सह प्रमुख कालीदास ने सबसे पहले उपस्थित सभी ग्राम प्रधानो, गुड़ित, परानिक एवं नायकी का स्वागत अभिवादन व्यक्त कर किया । इसके बाद भाजपा नेता सह प्रमुख ने बारी बारी से सभी ग्राम प्रधानों से गांव की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया । इसके साथ ही गांवों में ग्राम प्रधानों का अधिकार एवं अधिकार का क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी । बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी समाज कोई भी पर्व त्यौहार प्रखंड भर में अलग अलग ना मनाकर एक साथ व एक ही दिन मनाएंगे, ताकि त्योहार के जरिए आपसी सौहार्द और एकता को बढ़ावा मिले । बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जगर हेंब्रम, सनत कुमार सोरेन, साग्नेन टुडू,जगरनाथ हेंब्रम,रूपलाल मुर्मू, देवेरलाल सोरेन,सुशीला किस्कू,शिव सोरेन,सनातन मुर्मू,बाबूराम मरांडी,बबूधन हेंब्रम,केराप मुर्मू,रामेश्वर सोरेन,जामिन हेंब्रम,साहेबजन मुर्मू,नरेंद्र टुडू,लोकिंद्र टुडू,सागान टुडू,वकील टुडू आदि उपस्थित थे ।

IMG 20230606 WA0087 1
IMG 20230606 WA0086

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!