पंचायत से सदन तक गूंजेगी नारी शक्ति: सरिता
पाकुड़: केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के ऐतिहासिक निर्णय के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है।इसी कड़ी में पाकुड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से एक भव्य विजय रैली निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।रैली की शुरुआत पाकुड़ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं का हुजूम जयकारों के साथ आगे बढ़ा। रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचा, जहाँ भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता की मूर्ति पर माल्यार्पण** कर उन्हें नमन किया।भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने से महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी मिलेगी। प्रधानमंत्री जी जो कहते हैं, वह करते हैं। यह अधिनियम महिलाओं को और भी सशक्त बनाएगा और समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूती देगा।”
पंचायत से सदन तक गूंजेगी नारी शक्ति: सरिता
रैली में शामिल भाजपा की अन्य महिला नेताओं ने भी अपनी खुशी जाहिर की। महिला नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब महिलाओं का अधिकार केवल पंचायतों तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा मोदी जी ने इतिहास रच दिया है। पहले महिलाओं का अधिकार सिर्फ पंचायत चुनावों तक था, लेकिन अब हम सदन (विधानसभा और लोकसभा) तक अपनी आवाज पहुँचा सकेंगे। आने वाले समय में लोकतंत्र और भी मजबूत होगा क्योंकि देश की ‘आधी आबादी’ को अब उसका हक मिल गया है।






