अक्षय कुमार
रामगढ़। व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ मो0 तौफीकुल हसन ने की। बैठक में विशेष रूप से बैंकों के एनपीए मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को योग्य मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत करने तथा पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से इसकी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ के सचिव अनिल कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक देवनारायण उरांव सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ की ओर से सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई कि आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के सरल, शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।







