Search

October 9, 2026 8:10 am

बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचित करने की की गई अपील

अक्षय कुमार

कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में सीसीएल, कुजू क्षेत्र द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत” मेरी कल्पना भ्रष्टाचार मुक्त भारत ” विषय की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 55 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बढ़कर प्रभावी पोस्टर बनाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रंजीत सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का अर्थ एक ऐसे देश से है जहां शासन, प्रशासन और समाज में पूरी तरह से ईमानदारी, पारदर्शिता और न्याय हो। भ्रष्टाचार देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। आज छोटे-मोटे कार्यालय से लेकर बड़े से बड़े कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी भ्रष्टाचार की चपेट में है। आज समाज में बेईमानी इतनी अधिक बढ़ गई है कि अगर कोई पैसे लेकर किसी का काम कर देता है तो उसे भी ईमानदारी ही मानी जा रही है।

img 20261008 wa01673108144102547598385
img 20261008 wa01692157318644809382635
जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग

प्रतियोगिता के दौरान सीसीएल अधिकारी उपप्रबंधक सीडी पीयूष की भूमिका सराहनीय रही उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की पहल के लिए प्रोत्साहित किया और अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की बात कही मौके पर सीसीएल के ही जानकी महतो मौजूद रहे। दो वरिष्ठ शिक्षिकाएं सुनीता कुमारी और पुष्पिता कुमारी ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों को संबोधित करते हुए दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि भ्रष्टाचार देश में एक महामारी के रूप में व्याप्त है समृद्ध भारत बनाने हेतु भ्रष्टाचार से मुक्ति जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी टेंडर को पास करने के लिए उसमें घुश देना पड़ता है। जिससे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जाती है और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं हो पाता जिससे कि आए दिन विभिन्न आपदा एवं दुर्घटना का सामना करना पड़ता है जिसमें की जान और माल की हानि होती है।

img 20261008 wa01651025012664845596591
बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी परिसर

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!