धीरेन साहा
पाकुड़िया झारखंड सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के पंचायत कार्यालयों में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का सफल आयोजन मुखिया एवं रोजगार सेवको की देखरेख में किया गया । इस दौरान लागडुम , मोहलपहाडी , बासेतकुंडी , राजपोखर , डोमंगड़िया , छोटा सिंहपुर , खकसा सहित अन्य पंचायतों में लाभुको की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन किया गया । मौके पर प्रखंड समन्वयक कविता मरांडी ने तेतुलिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का स्थल निरीक्षण कर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश लाभुक को दी ,साथ ही तेतुलिया पंचायत भवन में लाभुको के साथ बैठक कर आवास निर्माण कार्य का समीक्षा भी की ।







