Search

March 15, 2026 3:58 am

अनुसमर्थन दल ने ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

प्रखंड में मनरेगा, जेएसएलपीएस के तहत आजीविका पशु सखी दीदी द्वारा निर्मित बकरी सेड,बकरी पालन, हुनर दीदी, अगरबती पैकेजिंग कार्यों का लिया जायजा।

हिरणपुर पाकुड़:- राज्य ग्रामीण विकास अनुसमर्थन मिशन 2023 के तहत अनुसमर्थन दल ने शुक्रवार को जिले के हिरणपुर प्रखंड के सरकार के विभिन्न योजनाओं का निरक्षण किया।इस दौरान मनरेगा , झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित हुनर दीदी, सिलाई सेंटर संचालन,आजीविका पशुसखी द्वारा कार्य , पशु स्वास्थ शिविर बकरी पालन ,मुर्गी पालन, कृषि सखी के कार्य आदि हुए कार्यों का जायजा लिया , अनुसमर्थन दल में ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव अशोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय एवम राज्य समन्वयक निहार रंजन शामिल थे।टीम ने क्रमवार हिरणपुर प्रखंड के देवपुर, गोबिंदपुर सुंदरपुर में मनरेगा, अमृत सरोवर तथा जेएसएलपीएस के तहत चल रहे योजनाओं का किया निरीक्षण तथा बकरी पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन से प्राप्त आय, हुनर दीदी की आय को लेकर दीदियों से संवाद किए, तथा अनुसमर्थन दल ने प्रखंड तथा हिरणपुर जेएसएलपीएस टीम की कार्यों को देखकर कार्यों की प्रसांशा किए। मौके परमनरेगा पी ओ मतिहुर रहमान प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश स्वांशी, मनरेगा बीपीओ टिवंकल चौधरी, बीपीएम जेएसएलपीएस उज्ज्वल रविदास, बीपीओ अमित कुमार, संकर तिवारी, कंसलटेंट जीआरसी कोऑर्डिनेटर संजय पाल, मुखिया नाईका सोरेन समेत प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित रहे।

IMG 20230609 WA0008 1
IMG 20230609 WA0009
IMG 20230609 WA0010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर