Search

March 15, 2026 2:25 am

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बन्दना योजना के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रखंड की गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गाँवो से पहुंची लगभग 107 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई । इस दौरान चिकित्सक डॉ गंगा शंकर साह के साथ ए एन एम बसंती टुडू , शांति टुडू आदि अन्य ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एच आई भी, शुगर एलबोमिना आदि अन्य बीमारियों की जाँच कर आवश्यक दवा और जरूरी सलाह दिए । प्रभारी डा भारत भूषण भगत ने बताया कि 107 गर्भवती माताओं की जाँचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा, विटामिन, आयरन , केल्शियम व फोलिक एसिड का टेबलेट, कैल्शियम आदि दवा का मुफ्त में बितरण किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर